नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस सप्ताह के अंतर्गत रेड रिबन क्लब, स्वामी विवेकानंद केरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन के मार्गदर्शन में विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला में एड्स/एचआईवी जागरूकता पर कार्यशाला एवं पोस्टर निर्माण का आयोजन किया गया। जिसमें एड्स नियंत्रण समिति जिला अस्पताल से प्रकाश चंद्र यादव, सुश्री ज्योति खरवार, प्रियांशी एनजीओ से आरती बेलवंशी, सोनू गौर, दीपांशु राजपूत, नारायण विश्वकर्मा एवं रेड रिबन रेड क्रॉस समिति के प्रभारी डॉ. कंचन ठाकुर एनएसएस इकाई 01 कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हर्षा चचाने, प्रोफेसर आर के चौकीकर ने मंच पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए बताया कि एड्स / एचआईवी संक्रमण का सब से गंभीर और अंतिम चरण है, परंतु जिसे सही जानकारी और सावधानी से रोका जा सकता है। एक एचआईवी से संक्रमित व्यक्ति भी सामान्य, स्वस्थ्य और लंबा जीवन जी सकता है बशर्ते के नियमित दवा ले और स्वस्थ जीवन शैली अपनाए। एड्स के मुख्य लक्षण एवं बचाव के उपाय छात्रों के बीच साझा किया एवं बताया इस एचआईवी में एस एचआईवी एड से पीड़ित लोगों के साथ भेदभाव करना ठीक नहीं है। इसकी विस्तृत जानकारी एचआईवी एड्स एक्ट 2017 में विस्तार पूर्वक उल्लेख किया गया। प्रियांशी एनजीओ से उपस्थित सुश्री आरती वेलवंशी ने बताया कि एड्स संक्रमित व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता धीरे-धीरे कम हो जाती है। जिसके कारण कई अन्य बड़ी बीमारियां जैसे टीवी होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सचेत करते हुए बताया कि टीवी की पहचान जांच और उपचार बेहद आवश्यक है। सुश्री ज्योति खरवार ने अपने वक्तव्य में जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम में स्थित संपूर्ण सुरक्षा केंद्र की जानकारी देते हुए छात्राओं को महिला संबंधी रोग और उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में उपचार एवं मार्गदर्शन लेने आ सकती हैं। इस अवसर पर रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ. कंचन ठाकुर ने छात्राओं को एड्स एचआईवी के प्रति स्वयं एवं अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने की सलाह दी ताकि वे एक स्वस्थ्य जीवन एवं स्वस्थ्य समाज का निर्माण कर सकें। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रफीक अली द्वारा किया गया आभार रासेयो इकाई से कुमारी पूजा गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका एवं एनएसएस इकाई डॉ. रागिनी सिकरवार, डॉ. संगीता अहिरवार, शैलेन्द्र तिवारी एवं समस्त स्टाफ, एनएसएस की स्वयं सेविकाये, भारी संख्या में छात्राएं एवं रेड क्रॉस रेड रिबन समिति की सदस्य छात्राएं उपस्थिति रही।

