

नर्मदापुरम / 4 दिसंबर से दो दिवसीय भारत का दौरा है रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन का। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के अवसर पर सुपरली निवासी किसान योगेंद्रपाल सिंह सोलंकी ने विश्व मंच तक एक अनोखा और प्रेरणादायक संदेश भेजा है। उन्होंने देश की मिट्टी से तैयार अनाज से मोदी-पुतिन की तस्वीर बनाई। जिसे लेकर आसपास के मित्रगण उनकी सराहना कर रहे हैं।

