नर्मदापुरम / जनता दरबार सांसद कार्यालय नर्मदापुरम में सांसद दर्शन सिंह चौधरी के सहयोग से 4 नवंबर गुरुवार से तीन दिवसीय सक्रिय ध्यान एवं चिकित्सा योग शिविर प्रारंभ हुआ। जिसमें पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के डॉ. कमलेश आर्य द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें सांसद ने सभी जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में योग शिविर में शामिल होकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।

