

नर्मदापुरम / नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव द्वारा बुधवार देर शाम बसस्टैंड स्थित रेन बसेरा का निरिक्षण किया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा 25 तकिए, 25 कंबल एवं 25 गद्दे उपलब्ध कराए गए। सिटी मैनेजर दिव्या मिश्रा ने बताया की नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव द्वारा बुधवार देर शाम बसस्टैंड स्थित रेन बसेरा का निरिक्षण किया गया। उन्होंने रेन बसेरा में समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेन बसेरा में स्वच्छता रखने और रुकने वालों की जानकारी नियम अनुसार रखने के निर्देश दिए । उन्होंने रुकने वालों से चर्चाकर व्यवस्था की जानकारी ली । ठण्ड के मौसम को देखते हुए 25 तकिए, 25 कंबल एवं 25 गद्दे उपलब्ध कराए गए। रैन बसेरा पर पहुँचकर साफ़-सफ़ाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद कंचन चौकसे, भाजपा नेता जयकुमार सेटी चौकसे, सुरेश सराठे, राहुल चौरे उपस्थित रहे, रेन बसेरा में रूके यात्रियों द्वारा धन्यवाद दिया गया।

