
नर्मदापुरम / मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान करने का महत्व बताया गया है, स्नान के बाद दीप दान एवं अन्न दान का महत्व है, इस पूर्णिमा पर भगवान दत्तात्रेय, माता अन्नपूर्णा एवं माता त्रिपुर भैरवी की जयंती रहती है, इसी उपलक्ष्य में मां नर्मदा भोग सेवा समिति ने स्थानीय सेठानी घाट स्थित श्री राम जानकी मंदिर पर बाहर से स्नान करने आए श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया। इस कार्यक्रम में विशेष सहयोगी समिति के संरक्षक हंस राय अध्यक्ष विवेक चौकसे, पं. लवलेश शर्मा, राजेश खत्री, चिंटू राठौर, प्रकाश गुप्ता, योगेश राठौर, रितेश शर्मा, साजन हेमनानी, डॉ. शुभम दुबे, श्यामु नायक, विनय यादव, मधुर शिवहरे, अनिल गोस्वामी, सौरभ पटवा, दीपक ठाकुर, सौरभ तिवारी, राजा कहार, जय सिंह यादव, हितेश मनवरे, दीपक साहू, भुवनेश मेश्कर, अतुल मालवीय, प्रतुल् मेहरा आदि सहयोगी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम प्रत्येक पूर्णिमा एवं अमावस्या पर एवं विशेष पर्वों पर निरंतर चार वर्षो से किया जा रहा है।

