
नर्मदापुरम / इटारसी/ 44 वी राज्य स्तरीय जूनियर खो खो प्रतियोगिता जबलपुर में दिनांक 12 से 14 दिसंबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में नर्मदापुरम जिले के खिलाड़ियों की चयन ट्रायल 5 दिसंबर को पिपरिया में आयोजित होगी। जिला अध्यक्ष बशारत खान ने बताया की होशंगाबाद जिले के बनखेड़ी, पिपरिया, सोहागपुर, बाबई , नर्मदापुरम, सिवनी मालवा, केसला ब्लाक के खिलाड़ी इस ट्रायल में भाग ले सकेंगे। चयनित खिलाड़ी 12 दिसंबर से 14 दिसंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला खो खो संघ सचिव अश्विनी मालवीय ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 की स्थिति में खिलाड़ी की उम्र 18 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। खिलाड़ी का इंडेक्स जिसमें आयु वजन और ऊंचाई शामिल होती है। उसका इंडेक्स अनुपात 250 से अधिक नहीं होना चाहिए। खिलाड़ी को साथ में अपने जन्म का प्रमाण पत्र आधार कार्ड साथ लाना होगा। जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया के प्रभारी अरविंद शर्मा जिला खो खो संघ नर्मदा पुरम रहेंगे।

