नर्मदापुरम / बर्षों से जारी नियमित माँ नर्मदा स्वच्छता एवं जागरुकता अभियान के तहत ग्वाल नर्मदा सेना के सदस्यों ने सेठानी घांट से लेकर श्री. काले महादेव मंदिर के नीचे गोल घाट एवं जगदीश मंदिर के नीचे घाट पर स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान सदस्यों ने मां नर्मदा के जल से विभिन्न प्रकार का कचरा पॉलीथिन, प्लास्टिक के दोने, कांच, टूटे-फूटे फ्रेम, सड़ी गली फूलमाल एवं अन्य दूषित सामग्री को बाहर किया। घाट पर जगह जगह फैले कचरे को एकत्रित किया तथा काले महादेव घाट के नीचे जमा बहुत बड़े कचरे के ढेर को वहां से हटाकर उसे स्थान को स्वच्छ किया। सदस्यों ने घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं नगर वासियों से निवेदन किया है कि वह घाट पर किसी भी प्रकार का कचरा ना करें एवं मां नर्मदा के जल को प्रदूषित न करें एवं घाट एवं जल को स्वच्छ बनाए रखें। आज के स्वच्छता अभियान में ग्वाल नर्मदा सेना के अध्यक्ष मोहन यादव, संयोजक धनराज यादव , पार्षद नरेंद्र पटैल, पत्रकार तुकाराम यादवेश, सुनील यादव पप्पू भैया, शैलेंद्र यादव, कपिल यादव, भूपेंद्र यादव, सुनील यादव सहित अन्य सदस्यों ने श्रमदान किया।

