
नर्मदापुरम / गुरुवार को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नर्मदापुरम नगर द्वारा आयोजित राम रोटी प्रसादी वितरण कार्यक्रम प्राचीन राम जानकी मंदिर, सेठ (लच्छीराम पालीवाल) सेठानी घाट भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। पूर्णिमा की दिव्य बेला में
कार्यकर्ताओं ने भक्तजनों को स्नेहपूर्वक प्रसादी वितरित की और सेवा, भक्ति व सनातन संस्कारों की उज्ज्वल मिसाल पेश की। इस सेवा कार्य में उपस्थित जिला संयोजक नितिन मेषकर, जिला सह संयोजक प्रदीप दायमा, विश्व हिंदू परिषद के जिला गोरक्षा प्रमुख कैलाश दायमा, बजरंग दल जिला गौरक्षा प्रमुख दिनेश किर, जिला सुरक्षा प्रमुख पवन सिंह, नगर सह मंत्री सुरेंद्र साहू, नगर उपाध्यक्ष प्रखर राज शर्मा, ब्रज पालीवाल, अजय पाराशर, विक्की तोमर, राजेश पराशर, दिलीप तोमर, संजू तोमर, महेंद्र मेषकर, बबली तिवारी एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।

