

इटारसी / शहर में पूर्व में भी भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की मांग कांग्रेस पार्टी एवं इटारसी शहर की जनता द्वारा की गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने कहा कांग्रेस पार्टी हमेशा दलित तथा शोषित वर्ग के साथ हमेशा खड़ी रही है और भविष्य में भी उनके कदम से कदम मिलाकर खड़ी रहेगी। इटारसी में न जाने क्या कारण है कि भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा नहीं लगाई जा रही है, प्रशासन न जाने किसके दबाव में है। जिला कांग्रेस कमेटी प्रशासन से विनम्र निवेदन करती है कि वह शीघ्र डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की इटारसी शहर के प्रमुख चौराहा पर लगाई जाए। अगर प्रशासन लगाने में समर्थ नहीं है। कांग्रेस जनों को अनुमति प्रदान करें तथा कोई उचित स्थान उपलब्ध करवाये ताकि कांग्रेस दलित एवं शोषित वर्ग के साथ मिलकर अपने खर्च पर लगा सके। यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

