
नर्मदापुरम / नगर में सड़क मार्ग को अवरूद्ध करने वाले फल एवं सब्जी विक्रेताओं के ठेले हटाए जा रहे हैं। साथ ही उन्हें निर्धारित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। अब दोबारा सड़क मार्गों को अवरूद्ध किया तो जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। राजस्व शाखा के अकबर खान एवं हरीश गोस्वामी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर यातायात सुगम बनाने और मार्ग से फल सब्जी विक्रेताओं को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उन्हें निर्धारित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। आज नगर के सतसस्ता, इंदिरा चौक, नेहरू पार्क, एसएनजी स्कूल सहित अन्य सड़क से यातायात अवरूद्ध करने वाले फल सब्जी विक्रेताओं के ठेले हटाए जा रहे हैं। दोबारा अतिक्रमण करते पाए जाते हैं तो उन पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

