
सिवनी मालवा / सजग युवा मंडल के द्वारा स्थानीय न्यायालय परिसर में मंडल के संरक्षक सदस्य ईश्वरदास जमींदार के नेतृत्व में अधिवक्ता दिवस के अवसर पर न्यायालय में उपस्थित अधिवक्ताओं का तिलक लगा एवं माला पहनकर मुंह मीठा कराते हुए स्वागत सम्मान किया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने इस अवसर पर सजग युवा मंडल की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश हित सामाजिक एवं न्याय के लिए पीड़ित व्यक्ति की सदैव मदद करेंगे वहीं सजग युवा मंडल के हर अच्छे कार्य में हम कंधे से कंधा मिलाकर सबके साथ देंगे। मंडल के सदस्य ईश्वरदास जमींदार ने जानकारी देते हुए बताया 3 दिसंबर को अधिवक्ता दिवस मनाया जाता है। यह अधिवक्ता दिवस भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं संविधान सभा के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद की याद में मनाया जाता है। आज समाज में अधिवक्ताओं का होना बहुत आवश्यक है। न्याय के लिए पीड़ित व्यक्ति जब सब जगह से हार जाता है, तब वह अधिवक्ता के पास जाता है और अधिवक्ता अपने संविधान के अधिकार और कलम की ताकत से पीड़ित व्यक्ति के न्याय दिलाते हैं। इसलिए इस प्रजातंत्र में अधिवक्ता का होना बहुत आवश्यक है और साथ ही साथ आम नागरिक को भी संविधान का सम्मान करना चाहिए। क्योंकि देश का संविधान ही हमें उचित न्याय दिला सकता है। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश मिश्रा, अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, सजग मंडल के सदस्य हंस बड़कुर, कमलेश लोवंशी, प्रदीप काका, अनिल लोवंशी, उपसरपंच, जितेंद्र जमींदार, छोटू धपाड़ियां, बबलू जमींदार, शाहदीप कुशवाहा, नितिन लोवंशी, वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत राजपूत, विनोद शर्मा, विजेंद्र यादव, विकास पाठक, नवीन वर्मा, श्रीमती सोनू पाठक, राकेश शर्मा, शैलेंद्र सिन्हा, रानू भार्गव, पुष्कर मिश्रा, विनय सिंपी, आदित्य ठाकुर, शेखर पुरोहित, नीरज पाल, आदित्य असंगे, भूपेंद्र कुशवाहा, नितिन मिश्रा, अभिषेक मालवीय, प्रकाश मुद्गल, शुभम राजपूत, विकास रघुवंशी, विकास भार्गव, रामनिवास जाट आदि अधिवक्ता एवं मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

