सोहागपुर / राधेश्याम भट्ट एवं राजेश भट्ट द्वारा कठपुतली के माध्यम से वार्ड में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन में महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की थीम पर लोगों को कठपुतली के माध्यम से संदेश दिया एवं 18 वर्ष की आयु पूर्ण किए युवा युवतियों के नाम मतदाता सूची में जोड़कर मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया तथा नई बहू के आने पर उसका मतदाता सूची में नाम जुड़वा कर उसके मायके की संपूर्ण जानकारी बीएलओ को उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया। राधे श्याम भट्ट, राजेश भट्ट की टीम द्वारा बहुत ही मार्मिक चित्रण कठपुतली के नाटक के माध्यम से आम लोगों के बीच प्रस्तुत किया गया। इस दौरान प्राथमिक शाला रघुवंशी पूरा स्कूल के बच्चे एवं स्टाफ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमित्रा देवी, सहायिका ललिता अहिरवार, आशा कार्यकर्ता ज्योति अहिरवार, एएनएम सविता मंडल सुपरवाइजर श्रीमती रेखा तिवारी एवं संबंधित वार्डों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूर्णिमा सराठे, निर्मला साहू, ममता कतिया, पुष्पलता कहार, कृष्णा कहार, वसुधा कहार, शीला बान, दीपा बामने, रेखा कहार, कार्यकर्ता जनक कुमारी राठौड़ सहित सभी कार्यकर्ता सहायिकाएं का विशेष सहयोग रहा एवं सभी वार्ड के जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकों ने कार्यक्रम को अत्यंत सराहनीय एवं प्रशंसा की बच्चों में कठपुतली के माध्यम से दिखाए गए नाटक का विशेष मजा लिया गया और बहुत खुश हुए। इस दौरान कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन सुमित्रा देवी अहिरवार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा किया गया एवं वार्ड की अधिक से अधिक संख्या एवं पब्लिक को इकट्ठा कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं मतदाता सूची के पुनरीक्षण करण कार्य का सहयोग एवं संदेश दिया गया।

