
केसला / केसला ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों में जल संकट से निपटने के लिए प्रशासन और ग्रामीणों ने मिलकर बोरी बंधान अभियान शुरू किया है। वर्षा ऋतु के बाद नालों और छोटी नदियों में बहते पानी को रोकने के लिए बोरी बंधान बनाए जा रहे हैं।सेक्टर 04 की नवांकुर संस्था क्षितिज के अध्यक्ष कन्हैया लाल सराठे ने बताया कि हर साल पानी बहकर चला जाता था और हम सूखे खेतों को देखते रह जाते थे। इस बार हमने ठान लिया कि पानी को यहीं रोका जाएगा। बोरी बंधान कि यह पहल न केवल जलस्तर बढ़ाने में मदद करेगी बल्कि खेती और पशुपालन को भी संजीवनी देगी। मुख्य आयोजक संस्थाओं के साथ सहयोगी संस्था के रूप में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ओर परामर्शदाता निधि शर्मा CMCLDP छात्र निखिल, अनुराग, देवजीत, रागनी, पार्वती ने श्रमदान किया ओर ग्रामीणों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि “ग्राम की एकजुटता ही ऐसे अभियानों की सफलता का आधार होती है।”

