नर्मदापुरम / जिला एथलेटिक्स नर्मदापुरम एसोशिएशन द्वारा दिनांक 8 दिसंबर को जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन बनखेडी के संत रावतपुरा सरकार इंटर नेशनल स्कूल के प्रांगण में किया जा रहा है। जिसमें आयु वर्ग 14 और 16 वर्ष के बालक एवं बालिका भाग ले सकेंगे। आयु वर्ग 14 बालक और बालिका हेतू इवेंट 60 मी. लंबी कूद, ऊँची कूद, गोला फेंक, किड्स जेवलीन और 600 मी दौड़ होगी और आयु वर्ग 16 बालक बालिका हेतु 60 मी. 600 मी, ऊँची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, जेवलीन थ्रो और डिस्कस थ्रो इवेंट रहेंगे। सचिव सुमन सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता से कुल 13 बालक और बालिका का चयन फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित जिला नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया जायेगा। सभी इच्छुक खिलाडियों को प्रॉपर किट में प्रात 7 बजे अपने जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के साथ उपस्थित होना है। एंट्री निशुल्क है अंत मे विजेताओं को पुरस्कार दिये जायेंगे।

