सिवनी मालवा / वार्ड क्रमांक 08 में SIR अभियान लगभग पूर्ण, कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित, वार्ड बीएलओ अधिकारी ओर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर पहुंचकर कर मतदाता सूची का शुद्धिकरण। पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने बताया कि “इस बार किसी भी पात्र नागरिक का नाम नहीं छूटने देंगे”। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित एस.आई.आर. (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान को वार्ड क्रमांक 08 में लगभग पूर्ण कर लिया गया है। कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित बीएलओ अधिकारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और मतदाता सूची को सही व अद्यतन रूप देने के लिए बेहद सक्रियता से काम कर रहे हैं। पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित, बीएलओ अधिकारी ओर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, गलत प्रविष्टियों को ठीक कराने तथा पुराने रिकॉर्ड का मिलान करने का कार्य पूरी गंभीरता से किया जा रहा है। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने अभियान के महत्व पर विस्तार से बात करते हुए कहा कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वार्ड क्रमांक 08 का कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। विशेष रूप से इस बार हम वर्ष 2003 के आसपास दर्ज पुराने मतदाताओं के रिकॉर्ड को भी दोबारा खंगाल रहे हैं, ताकि छुटे हुए नाम भी पुनः शामिल किए जा सकें। हमारा लक्ष्य है कि मतदाता सूची पूरी तरह पारदर्शी, सटीक और त्रुटिरहित बने।” मेरे वार्ड में SIR सर्वे का कार्य लगभग 99 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है, बचा शेष एक प्रतिशत कार्य भी जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। दीपक दीक्षित ने मतदाताओं को सूचना देते हुए कहा है कि SIR की अंतिम तारीख 4 दिसंबर से बढ़कर 11 दिसंबर हो गई है किसी भी मतदाता को घबराने की जरूरत नहीं है सभी पात्र मतदाताओ के नाम को मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने बताया की वार्ड क्रमांक 08 और 09 के बीएलओ अधिकारी ओर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य सहारानिय पूर्ण रहा। स्थानीय नागरिक संतोष लोवंशी, चिंटू कुशवाहा ने बताया कि पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने हमे SIR सर्वे के बारे मे अच्छे से समझाया तथा हमें किसी भी प्रकार की समस्याएं नहीं आने दी ओर वार्ड में घर घर जाकर मतदाताओं को SIR सर्वे में सहयोग किया, सभी वार्डवासी उनके इस कार्य से संतुष्ट हैं।

