
नर्मदापुरम / आए दिन लापरवाही पूर्वक और गलत तरीके से वाहन चलाने वालों की वजह से कई लोगों को परेशानी का सामना पड़ रहा है। मंगलवार प्रातः 9:00 बजे के करीब बाइक चालक एमपी 47 MJ 9142 ने टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे पर एमपी 05 MM 5982 स्कूटी को बुजुर्ग चला रहे थे और वह टेलीफोन एक्सचेंज के सामने से अपनी सही साइड से आ रहे थे और बाइक सवार बाइक बाजार तरफ से आते हुए टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे पर बने गोलाई पर लेफ्ट हैंड राइट साइड बाईक नहीं चला कर रॉंग राइड से गाड़ी चला रहा था, जिसकी वजह से स्कूटी सवार बुजुर्ग को सीधी सामने से टक्कर मारी और वह जमीन पर गिर गए उनके पैर पर उनके पैर में खून निकल आया। जब घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई तो वह बाइक सवार धीरे से भीड़ का फायदा उठाकर अपनी बाइक लेकर भाग हो गया। इस दौरान प्रत्याशियों ने घायल को अस्पताल जाकर उपचार करने की सलाह दी।

