
नर्मदा पुरम / गुप्ता ग्राउंड में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के सातवें दिवस आचार्य कौशिक जी महाराज ने भारी जन समुदाय को संबोधित करते हुए राम लीला, वन गमन, केवट संवाद सहित भगवान की लीलाओं का सारगर्भित वर्णन किया। महाराज श्री ने जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग समाज में मंथराओं से सावधान रहें और अपने बेटे बहू के साथ रहे । मंथराओं का असर यह होगा कि आपके बेटे बहू भी आपसे दूर चले जाएंगे। इसलिए इनसे दूर रहें। महाराज श्री ने कहा कि माता-पिता की सेवा करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाई-भाई को संगठित रहना चाहिए। एक प्रसंग के दौरान महाराज कौशिक जी ने कहा कि रावण लक्ष्मण से कहते हैं कि राम सिर्फ अपने भाई की वजह से जीता है और मैं अपने भाई की वजह से हारा हूं । कौशिक जी महाराज ने कहा कि गाय की रक्षा जो करता है भगवान उसके साथ रहते हैं। महाराज ने कहा कि हर चीज के दो पहलू होते हैं। उन्होंने जन समुदाय को संबोधित करते केवट संवाद का भी सुंदर वर्णन करते हुए कहा कि केवट ने चरण पखारने की बात भगवान से कहीं ।

