
नर्मदापुरम / पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार 01 से 30 नवम्बर 2025 तक संचालित मुस्कान विशेष अभियान के तहत नर्मदापुरम जिले में गुम नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित तलाश किया गया । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को उक्त अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त कर अनुभागवार एसडीओपी के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गई। अभियान के माध्यम से विभिन्न थानों द्वारा संगठित प्रयास कर कुल 43 नाबालिग बच्चों (37 बालिकाएँ एवं 06 बालक) को सुरक्षित ढूंढा गया। इस अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली द्वारा 01 बालिका, थाना देहात द्वारा 03 बालिका एवं 01 बालक, थाना स्टे. रोड पिपरिया द्वारा 03 बालिका, थाना बनखेडी द्वारा 05 बालिका, थाना सोहागपुर द्वारा 03 बालिका एवं 02 बालक, थाना माखननगर द्वारा 04 बालिका एवं 02 बालक, थाना इटारसी द्वारा 03 बालिका, थाना रामपुर गुर्रा द्वारा 03 बालिका, थाना केसला द्वारा 05 बालिका, थाना सिवनी मालवा द्वारा 06 बालिका एवं 01 बालक, थाना डोलरिया द्वारा 01 बालिका को ढूंढा गया। अभियान के अन्तर्गत विशेष कार्यवाही करते हुए थाना स्टे. रोड पिपरिया दद्वारा 01 बालिका को महाराष्ट्र राज्य के थाना धारुर जिला बीड से खोजकर लाया गया। थाना केसला द्वारा 02 बालिकाओं को कर्नाटक राज्य थाना सोहलादेवलहल्दी से एवं पंजाब राज्य के थाना देहात जिला लुधियाना से ढूंढा गया। थाना इटारसी द्वारा 01 बालिका को हरियाणा राज्य के थाना सदर जिला गुरुग्राम से खोजकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। मुस्कान अभियान के अंतर्गत नर्मदापुरम पुलिस के द्वारा थाना इटारसी की 10 वर्ष पूर्व से, थाना बनखेडी की 09 वर्ष पूर्व से, थाना सोहागपुर की 02 वर्ष पूर्व से, थाना देहात की 02 एवं 04 वर्ष पूर्व से एवं थाना केसला की 02 वर्ष पूर्व से गुमशुदा 02 बालिकाओं को विशेष प्रयास कर ढूंढा । पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा के मार्गदर्शन में, अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन में, समस्त अनुविभागीय अधिकारियों के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा टीमें गठित कर तकनीकि संसाधनों एवं सायबर सेल के सहयोग से संपूर्ण कार्यवाही की गई ।

