

माखननगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के निर्देश अनुसार नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति विकासखंड माखननगर एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मानागांव ने सेक्टर 04 के ग्राम मानागांव में श्रीमद्भागवत गीता महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने भगवान श्री कृष्णा जी एवं गीता जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर समस्त उपस्थित जनों को श्रीमद्भागवत गीता वितरित की गई। नवांकुर संस्था अध्यक्ष नीतिराजसिंह यादव ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को अवसाद से निकालने के लिए महाभारत के मैदान में गीता का उपदेश देकर कर्म पथ पर चलने की प्रेरणा दी थी। इस अवसर पर नवांकुर संस्था, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं युवा विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी का आभार परामर्श दाता सुरेश यादव ने माना।

