नर्मदापुरम / अंतर संभागीय परमानंद भाई पटेल ट्रॉफी बालक वर्ग U-22 के शुरुआती मैच के लिए नर्मदापुरम डिवीजन की टीम घोषित। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के सचिव प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि नर्मदापुरम का पहला मैच उज्जैन से रतलाम में होगा।
टीम इस प्रकार है…. माधव शर्मा, आदर्श दुबे (कप्तान), साहिल कावड़े, अत्राव महाजन, सागर यादव, दिवांश यादव, मर्तंड सिंह, गौतम बोरासी, पलकित गिरि, लोव दुबे, अर्जुन रिछारिया, प्रशांत कासदे, अनीमेश वर्मा, सौरव वर्मा, शाश्वत पाठक, अक्षत सोलंकी, परण बर्साकर।
रिजर्व खिलाड़ी…..
प्रवीण यादव , पृथ्वी बानखेड़े,
विधान दुबे, अभिनव काजले,
कोच – अतुल प्रताप सिंह,
ट्रेनर – चंदन शाकुले,
मैनेजर – सुनील किलोसिया,
टीम की घोषणा के समय चयन समिति के चेयरमैन संजय नाफड़े सहित सदस्य सुनील शर्मा, सुनील किलोसिया, नितेश राजपूत, संजय यदु उपस्थित थे। संभाग के सभी पदाधिकारी एवं खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी।

