
नर्मदापुरम / गुप्ता ग्राउंड में श्री राम कथा का आयोजन हुआ, जिसमें आचार्य कौशिक महाराज ने राम लीला, वन गमन, केवट संवाद और भगवान की लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा – समाज में मंथराओं से सावधान रहें, बेटा-बेटी, बहू-बेटे संगठित रहें। भरत प्रसंग की कथा भी होगी, कथा 1:30 से 5 बजे तक चल रही है। कथा में धर्म प्रेमी महिला एवं पुरुष कथा सुनकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं। कथा का आयोजन 4 दिसंबर तक होगा।

