
नर्मदापुरम / विश्व एड्स दिवस पर जन शिक्षण संस्थान में हुआ जागरूकता कार्यक्रम। जन शिक्षण संस्थान द्वारा विश्व एड्स दिवस के अवसर पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जागरूकता कार्यकम आयोजित किया गया। जिसमें जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. ए के पुष्कर द्वारा उपस्थित सदस्यों को AIDS के कारण एवं सुरक्षा की जानकारी प्रदान की गयी। संस्थान के निदेशक विनीत सेसिल द्वारा समाज को जागरूक करने एवं सावधान रहने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में जन शिक्षण संस्थान द्वारा सफल हितग्राहियों को कौशल प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रोग्राम ऑफिसर मोहन मैथिल, कंप्यूटर ऑपरेटर ललित कहार, फील्ड कॉर्डिनेटर नेहा कहार सहित संस्थान के प्राशिक्षक प्रमिला सोनी एवं हितग्राही तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

