
नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन के मार्गदर्शन में रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त तत्वधान में विश्व एड्स दिवस सप्ताह के अंतर्गत विविध जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मंगलवार को छात्राओं द्वारा एड्स/एचआईवी जैसे रोगो के प्रति सही जानकारी और सुरक्षित स्वास्थ्य व्यवहार को बढ़ावा देने हेतु रंगोली निर्माण किया गया एवं बीमारी के प्रति छात्राएं, स्वयं जागरूक रहें और सामाजिक जिम्मेदारी और सुरक्षित जीवन शैली के प्रति वे प्रेरित हो सके इसलिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन द्वारा हस्ताक्षर कर छात्राओं को सुरक्षित व्यवहार एवं सही जानकारी और समय पर जांच ही रोकथाम का सबसे प्रभावी तरीका है। इसके पश्चात् महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं छात्राओं द्वारा विश्व एड्स दिवस जागरूकता हस्ताक्षर अभियान में सम्मिलित होकर हस्ताक्षर पटल पर हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ. कंचन ठाकुर, एनएसएस अधिकारी डॉ. हर्षा चचाने, कुमारी पूजा गोस्वामी, प्रोफेसर आर के चौकीकर, डॉ. वैशाली लाल, डॉ. रामबाबू मेहर, डॉ प्रगति जोशी, डॉ. प्रीति मालवीय, डॉ. दुर्गेश तेली, डॉ. हेमंत चौधरी, राजेश यादव, डॉ. रीना मालवीय एवम् महाविद्यालय की समस्त छात्राएँ उपस्थित रहीं।

