

नर्मदापुरम / ब्राह्मण समाज की बेटियों पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले संतोष वर्मा आई ए एस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को नर्मदापुरम के अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा से मुलाकात कर आइएएस वर्मा पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। अधिवक्ताओं ने कहा कि इस वर्मा का कथन ब्राह्मण समाज के लिए अशोभनीय एवं अपमानजनक है। उन्होंने कहा कि उन्हें मर्यादा में रहकर बात कहना चाहिए। एसपी से मुलाकात के दौरान पूर्व शासकीय अधिवक्ता एवं पूर्व जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अधिवक्ता के के थापक, रोहित पालीवाल, रामकुमार दुबे, केशव दुबे, आदित्य तिवारी, पूर्व सह सचिव सुरेन्द्र सिंह राजपूत, राजू मिश्रा, अभिषेक तिवारी, तरुण पांडे, अनिल गौर, महेंद्र चौरे, कार्यकारिणी सदस्य सौरभ तिवारी, जयम थापक, शिवा दुबे, नमामि चौहान, शिवम दुबे, त्रिलोक गोयल, मयंक पांडे, गार्गेस पालीवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

