


नर्मदापुरम / नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा रविवार देर रात सेठानीघाट स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने वहां रुके हुए परिक्रमावासियों को फलाहारी खिचड़ी भी प्रदान की। साथ ही उनसे मां नर्मदा की परिक्रमा को लेकर चर्चा की गई। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने परिक्रमावासियों के साथ भजन भी गाए। इस अवसर पर पार्षद सभापति आरती लक्ष्मण बैस, भाजपा नेत्री चंचल राजपूत एवं सिटी मैनेजर दिव्या मिश्रा, राहुल चौरे, सुरेश श्रीवास उपस्थित रहे। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा रैन बसेरा का निरीक्षण भी किया गया। साथ ही उन्होंने व्यवस्थापक एवं सिटी मैनेजर को रैन बसेरा में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर परिक्रमावासियों की संख्या बढ़ती है तो उनके लिए गद्दे रजाई और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

