नर्मदापुरम / आज सोमवार को विद्यालय माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर पवारखेड़ा में गीता जयंती के अवसर पर गीता पाठ का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय की प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक गण , तथा पर्यावरण संरक्षण कर्ता दीपक यादव सम्मिलित हुए। सभी छात्राओं ने सस्वर गीता पाठ में हिस्सा लिया। पाठ का वाचन पंडित श्री पाठक ने किया एवं छात्राओं को भगवत् गीता जी का संदेश दिया।

