
नर्मदापुरम / अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति ने सोमवार को गुप्ता ग्राउंड में आयोजित की जा रही श्री राम कथा में पहुंचकर महाराज कौशिक जी का स्वागत किया। समाज की मातृ शक्तियों ने कथा स्थल पहुंचकर श्री राम कथा का श्रवण कर महाराज जी का शाल श्रीफल और नर्मदा जी का चित्र देकर स्वागत किया। इसको लेकर महाराज श्री ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति द्वारा विगत तीन वर्षों से सेठानी घाट, चित्रगुप्त घाट सहित सहित अन्य घाटों पर प्रत्येक रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान की सूत्रधार श्रीमती प्रीति खरे, ज्योति अभय वर्मा, मंजू श्रीवास्तव, सुमन वर्मा, रश्मि वर्मा एवं समस्त मातृशक्ति शामिल हैं। महाराज श्री ने कहा कि यह स्वच्छता अभियान एक बहुत अच्छा कार्य है इससे मां नर्मदा में साफ सफाई रहेगी। उन्होंने सभी से इस अभियान में जुड़ने की बात कही और कहा कि मां नर्मदा को साफ और स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है।

