

नर्मदापुरम / विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा सोमवार को मौलाना महमूद अरशद मदानी द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान और जिहादी मानसिकता के खिलाफ मौलाना मदनी का पुतला दहन एवं इसके द्वारा दिए गए घृणा दुर्भावना और सांप्रदायिक भावना को बढ़ाने वाले बयान को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सातरास्ता पर एकत्र होकर पुतला दहन किया और मौलाना महमूद अरशद मदानी के खिलाफ एफ आई आर करने हेतु नर्मदापुरम मुख्यालय पर थाने पर पहुंचकर ज्ञापन सौपा। यह कहा कि यह बयान समाज के बीच असुरक्षा और शत्रुता की भावना पैदा करने के लिए दिया गया है। इस प्रकार भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 के अंतर्गत आता है, इसलिए मौलाना महमूद अरशद मदानी पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद चेतन राजपूत, जिला संयोजक बजरंग दल नितिन मेषकर, जिला सह संयोजक प्रदीप दायमा, जिला गोरक्षा प्रमुख दिनेश कीर, नगर मंत्री किशोर गौर, नगर सह मंत्री सुरेंद्र साहू, नगर उपाध्यक्ष प्रखर शर्मा, नगर सह संयोजक राहुल बड़कुर, नगर सह गौरक्षा प्रमुख विक्रम पासी, भूपेंद्र दायमा, जय शिंह राजपूत, यतेंद्र साहू, गजेंद्र केवट, सचिन यादव, इंदल केवट एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।

