
नर्मदापुरम / मौसम विभाग द्वारा बीते रात पचमढ़ी का तापमान रात्रि में 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। कम तापमान होने की वजह से पचमढ़ी में शाम के समय सैलानियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समूचे देश में ही इस समय ठंड का असर देखने को मिल रहा है। धीरे धीरे शीत लहर बढ़ती जाएगी। शाम के समय लोग ठंड से बचने अलाव का सहारा ले रहे हैं। ठंड की वजह से बाजार की मुख्य सड़के भी शाम से ही सुनसान हो जाती हैं।

