
नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नात्कोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस 2025 की थीम – ’बाधाओं पर विजय, एड्स प्रतिक्रिया में बदलाव है’ के उपलक्ष्य में रेड रिबन क्लब एनएसएस एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वधान में प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन के मार्गदर्शन में 01.12.2025 को विविध कार्यक्रमों की श्रंखला में आज प्राचार्य द्वारा छात्राओं को एड्स/एचआईवी जागरूकता हेतु शपथ दिलाई गई एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ, छात्राओं तथा स्वयंसेविकाओं द्वारा मानव श्रँखला बनाई गई। महाविद्यालय से नेहरू पार्क तक नारों के साथ (हम सब ने यह ठाना है, एड्स को दूर भगाना है, एड्स है जानलेवा बीमारी इसे मिटाना हम सब की जिम्मेदारी) जागरूकता रेली निकली गई तथा छात्राओं को पंपलेट वितरण किये गये। सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि एड्स/एचआईवी पर जागरूकता के लिए एक खुली चर्चा आवश्यक है। ताकि इस गंभीर बीमारियों को लेकर जो भ्रांतियां हैं, वह आपसी चर्चा के दौरान दूर हो सके एवं समाज में तथा आस-पास रहने वाले लोगों को छात्राएं बता सके कि एड्स छूने से नहीं फैलता है, हमें एड्स से प्रभावित लोगों को उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक अधिकारों की रक्षा करने के प्रति हमें सहनुभूति रखना चाहिए एवं एड्स के खिलाफ़ सामूहिक प्रयास को बढ़ावा देना होगा। रेड रिबन प्रभारी डॉ. कंचन ठाकुर ने विश्व एड्स दिवस के सप्ताहिक कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसी श्रँखला में छात्राओं द्वारा विविध गतिविधियां रंगोली, स्लोगन, पोस्टर निर्माण, कार्यशाला एवं हस्ताक्षर अभियान गोदग्राम डोंगरवाड़ा में स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा तथा स्लम्स एरिया एवं गोद ग्राम जागरूकता फैलाने हेतु छात्राओं पंपलेट वितरण किये जायेंगे। इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी डॉ. हर्षा चचाने, कुमारी पूजा गोस्वामी, प्रोफेसर आर के चौकीकर, डॉ. श्रुति गोखले, डॉ. संगीता अहिरवार, डॉ. रागिनी सिकरवार, डॉ. दुर्गेश तेली, डॉ. रफीक अली, डॉ. कीर्ति दीक्षित, डॉ. रीना मालवीय, शैलेन्द्र तिवारी, अजय तिवारी एवं भारी संख्या में छात्राए उपस्थित रहीं।

