
नर्मदापुरम / S.I.R मतदाता पूनरीक्षण कार्य के अंतर्गत दिनांक 1 दिसंबर दिन सोमवार को इटारसी में सिंधी समाज के भवन के सामने जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के मार्गदर्शन में कांग्रेसजनों द्वारा वार्ड 30 में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मतदाताओं ने आकर कांग्रेसजनों से अपने फार्म भरवाये। इस अवसर पर वार्ड पार्षद धर्मदास मिहानी, S.I.R के नगर प्रभारी शेख रमजान, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र मालवीय, अशोक परसाई, सतीश पाराशर, नगर महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष नसीम खान, विनिता बस्तरवार, नारायण गौर, अनिल बस्तरवार, अजय पटेल गुड्डू , प्रमोद कालोसिया, संतोष बामने, सुशील बस्तरवार, जितेंद्र उपरीत, अनिल रैकवार, कृष्णा चौधरी, राजेंद्र बस्तरवार, मयंक कालोसिया आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

