नर्मदापुरम / चारटेकरा के सरपंच दुर्गेश धुर्वे ने बताया कि केसला ब्लॉक में ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को एक आवेदन दिया, जिसमें उल्लेख किया कि विगत कई वर्षों से भैंस एवं गाय की चोरी का कार्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किया जा रहा है। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पूर्व में भी थाने में अवगत कराया है। पिछले 15 वर्ष से ग्राम पंचायत केसला अंतर्गत बद्रशेखर बारस्कर निवासी छिन्दापानी की 02 भैंस कीमत लगभग 80,000/, मोहन बादव दो भेस 90,000/-, भैयालाल यादव 08 भैंस 3 लाख रुपए, राधे लाल यादव 02 बांदा कीमत 1 लाख, लखन लाल यादव 05 भैंस कीमत लगभग 2 लाख 80 हजार, कुल राशि लगभग 8,50,000/- राशि की चोरी हो गई, परन्तु आज दिनांक तक चोर नहीं पकड़ा पाए है । उक्त अज्ञात भैंस एवं गाय चोरी के गिरोह को जल्द से जल्द पकड़ कर कड़ी कार्यवाही की जाय।

