


इटारसी / न्यास कॉलोनी में स्थित शिवा पार्क के निर्माण कार्य के पूरा होने पर भगवान शिव की स्थापना की गई। कॉलोनी की महिलाओं ने कलश यात्रा के साथ शिव परिवार का भव्य स्वागत किया। डोल–बाजों की गूंज के बीच निकलने वाली यह यात्रा पूरे क्षेत्र का आकर्षण बनी रही। पार्षद अमृता ठाकुर ने बताया कि “न्यास कॉलोनी की सभी ग्राउंडों पर पार्कों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। शिवा पार्क का निर्माण पूर्ण हो चुका है और आज विधिवत पूजा–अर्चना के साथ जनता के लिए समर्पित किया गया है।”

