नर्मदापुरम / नर्मदापुरम की संस्था नर्मदा अंचल वार्ड नंबर 29 गोकुलपुरी के कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ संभागीय कार्यालय प्रभारी मनोहर बडानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंडित लोकेश तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत पालीवाल, वार्ड नंबर 31 के पार्षद नरेंद्र पटेल, वार्ड नंबर 29 के पूर्व पार्षद अजय रतनानी, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दौलत यादव, भूत क्रमांक 33 के अध्यक्ष कुंदन परिहार, संस्था के अध्यक्ष दीपक यादव, समाजसेवी महेश यादव, विनायक यादव उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों का पुष्प माला से सम्मान किया गया। संस्था अध्यक्ष दीपक यादव, महेश यादव, नितिन सेन ने सम्मान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी भारत की उन संस्थाओं के बारे में बताया कि आदिवासी क्षेत्र ग्रामीण अंचल बा पहाड़ी क्षेत्रों में रह रहे ग्रामीण जन संस्थाओं के माध्यम से जड़ी बूटी व अन्य सामग्री बनाकर भारत के स्वदेशी के कार्यक्रम को संपन्न कर रहे हैं। मुख्य अतिथि मनोहर बडानी ने संस्था के किए गए कार्यक्रम की सराहन की। उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत पालीवाल ने उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन दीपक यादव और आभार महेश यादव ने प्रकट किया।

