राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा कक्का जी हुए शामिल , हुईं नियुक्तियां
सदस्यता अभियान सहित संभागीय प्रशिक्षण वर्ग पर भी चर्चा
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की जिला बैठक ओम सांई मैरिज गार्डन माखन नगर में गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा कक्का जी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनमोहन पलिया शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की विगत माह से चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा, संगठन कार्य विस्तार के लिए ग्राम इकाइयों की व्यवस्था और संभागीय प्रशिक्षण वर्ग की योजना पर चर्चा हुई । राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आने वाले समय में सरकारों द्वारा किसान विरोधी नए कानून जिससे किसानों को क्या नुकसान होने वाला है की जानकारी दी। मनमोहन पलिया ने संगठन कार्य विस्तार पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। इस दौरान चंद्रकांत डोभाल को जिला संयोजक , ओम प्रकाश मीना को जिला कोषाध्यक्ष , श्रीमती जानकी राजपूत को जिला संयोजिका, श्रीमती प्रियंका मेहरा बहन को ब्लॉक संयोजिका , श्रीमती बिंदा बाई को माखन नगर ब्लॉक संयोजिका, जगदीश लोवंशी ब्लॉक अध्यक्ष सिवनी मालवा, विनोद रघुवंशी ब्लॉक मंत्री सिवनी मालवा, मोहन सिंह कोट वालिया ब्लॉक मंत्री माखन नगर, सिया लाल यादव ब्लॉक संयोजक माखन नगर को मनोनीत किया। वहीं प्रांत कार्यकारिणी में विनोद चौरसिया प्रांतीय मंत्री, जितेंद्र भार्गव प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं भूपेंद्र सिंह तोमर को नर्मदा पुरम संभाग का संभाग अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दी गई। रमाकांत मीणा प्रदेश मंत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में उपाध्यक्ष सोमनाथ तिवारी , प्रदेश मंत्री रमाकांत मीणा, जिला अध्यक्ष शिवराज राजोरिया, नीरज पटेल ब्लॉक अध्यक्ष बनखेड़ी, पिपरिया विकासखंड अध्यक्ष महेश उपाध्याय , सचिन शर्मा , नितलेश मनीष एवं श्रीमती गीता मीणा मौजूद थे।