
इटारसी / विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नर्मदापुरम संभाग की विभाग बैठक का आयोजन 29 नवंबर दिन शनिवार को पुरानी इटारसी स्थित अभिनंदन मैरिज हॉल के सभागार में किया जा रहा है। बैठक में केंद्रीय मंत्री अम्बरीष सिंह, प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह का मार्गदर्शन एवं प्रांत सह मंत्री जितेंद्र चौहान व विभाग संगठन मंत्री अवधेश पाराशर का सानिध्य कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा। एक दिवसीय बैठक तीन सत्रों में आयोजित होगी जो सुबह 9 बजे से प्रारंभ होकर सायं 4 बजे तक चलेगी जिसमें विभाग अंतर्गत आने वाले पांच जिलों बैतूल, हरदा, मुल्ताई, नर्मदापुर, पिपरिया के जिला पदाधिकारी एवं इटारसी नगर के सभी दायित्वान पदाधिकारी एवं मातृशक्ति बहनों की उपस्थिति रहेगी।
*संगठनात्मक विस्तार दृष्टि से कार्यकर्ताओं की नवीन घोषणाएं भी की जाएंगी*
उक्त बैठक के निमित्त विभाग संगठन मंत्री अवधेश पाराशर ने सिवनी मालवा, इटारसी, नर्मदापुरम, माखननगर प्रखंड के पदाधिकारियों से संपर्क किया। प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर,जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष दुबे, जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनुरुद्ध चंसौरिया, जिला संयोजक नितिन मेषकर, जिला धर्म प्रसार प्रमुख घनश्याम बोरासी, जयपाल सिंह राजपूत, जिला संयोजिका तरुणा सोनी, नगर अध्यक्ष महेश वालेचनी, नगर मंत्री यश शर्मा, सुशील गौहर, इंदर मेहरा, नगर संयोजिका अनीता तिवारी, नगर संयोजक संदीप यदुवंशी, संदीप चौरे, आरती मालवीय, अर्चना सतपुते, आकाश मेहरा, सूरज आदि ने बैठक की अंतिम रूपरेखा बनाकर कार्य विभाजन किया।

