नर्मदापुरम / सेठानी घाट से लेकर ग्वाल घाट गोलघाट तक स्वच्छता अभियान चलाया। आज ग्वाल नर्मदा सेना के संयोजक धनराज यादव द्वारा समस्त ग्वाल नर्मदा सेना सदस्यों- कार्यकर्ताओं को जैकेट दी गई। सभी कार्यकर्ताओं ने धनराज यादव का आभार व्यक्त किया। इस बीच अध्यक्ष मोहन यादव, पार्षद नरेंद्र पटेल, धनराज यादव, सुनील पप्पू यादव, तुकाराम यादव, शैलेंद्र यादव, कपिल यादव और भूपेंद्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

