

नर्मदापुरम / शहर में श्री राम कथा का भव्य आयोजन गुप्ता ग्राउंड पर आज दिनांक 26 नवंबर से प्रारम्भ होकर 4 दिसंबर तक कौशिक महाराज द्वारा किया जाएगा। पुराण मनीषी कौशिक महाराज द्वारा मां नर्मदा की नगरी में आज प्रातः मां नर्मदा की पूजा आरती कर कलश यात्रा निकाली गई। नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कलश यात्रा गुप्ता ग्राउंड, रामजी बाबा मेला स्थल पर पहुंची। शहर के प्रमुख स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ कलश यात्रा एवं महाराज श्री का अभिनंदन किया गया। कौशिक महाराज ने अपने श्रीमुख से राम कथा को भक्तों बताया। राम कथा कलश यात्रा में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव अयोध्या प्रसाद रावत एवं खोजी लहर समाचार पत्र के प्रधान संपादक राजेंद्र, शिक्षक कांग्रेस के सुभाष मालवीय एवं दिलीप भी उपस्थित हुए। कथा के आयोजन के मुख्य जजमान श्री ठाकुर ने बताया कि महाराज के आशीर्वाद से यह राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा श्रवण करने के लिए शहर एवं ग्रामीण अंचल के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हो रहे हैं।

