
नर्मदापुरम / रसूलिया निवासी सी.आई.एस.एफ. से सेवानिवृत सब इंस्पेक्टर गोपाल सिंह ने 66 वर्ष की उम्र में रीवा में आयोजित inter district m.p. master atheletics meet 2025 मे भाग लेकर 400 और 200 मीटर मे gold मैडल एवं 100 मीटर दौड़ मे सिल्वर मैडल जीत कर नर्मदापुरम का नाम एवं cisf यूनिट का नाम रोशन किया। उनको ये पुरस्कार मप्र के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के हाथों मिला । रसूलिया निवासी उनके परिचित पवन दुबे ने बताया कि गोपाल सिह को खेल स्पर्धाओं मे भाग लेने का शुरू से ही शौक है और उन्होंने बहुत से पुरस्कार जीते है एवं समस्त भारत में उनकी आयु वर्ग की जो भी प्रतियोगिताओ होती है, उसमे जरूर शामिल होते है और कोई न कोई मैडल जरूर लाते है।

