
नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में दिनांक 26 नवंबर 2025 को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भारतीय ज्ञान परंपरा के त्रैमासिक कैलेंडर के अंतर्गत भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन, भारतीय संविधान पर केंद्रित प्रश्न मंच एवं भारतीय संविधान के अंतर्गत मौलिक अधिकार विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने अपने बोधन में कहा कि 26 जनवरी 1949 को भारतीय संविधान द्वारा अपनाया गया था और यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। इस दिन नागरिकों को मौलिक अधिकारों कर्तव्यों और राष्ट्र के शासन को दिशा देने में संविधान के महत्व को व्यक्त करता है। यह दिन डॉ. बी आर अंबेडकर के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने का भी अवसर है। संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य भारतीय संविधान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसके मूल्यों को बढ़ावा देना है। पुस्तकालय में हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में संविधान उपलब्ध हैं, जिसका छात्राएं सरलता से अध्ययन कर सकती है। डॉ. जैन ने कहा कि हमें अपनी अधिकारों को तो जानना है अधिकारों के प्रति सजग भी रहना है, परंतु कर्तव्यों के परिवहन में भी सक्रिय भूमिका अदा करनी है ।भारतीय ज्ञान परंपरा प्रभारी आर के चौकीकर ने संविधान दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रश्न मंच में प्रथम स्थान पर मुस्कान इनरोले, द्वितीय स्थान पर कविता बारेवे और तृतीय स्थान पर रजनी तेकाम रही। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कुमारी सोनिया सोलंकी कुमारी, आयुषी चौकीकर रही, द्वितीय स्थान पर सुहानी कीर एवं तृतीय स्थान पर दिशा शर्मा रही। इस अवसर पर डॉ. भारती दुबे, डॉ. पुष्पा दुबे, डॉ. श्रीकांत दुबे, डॉ. आशीष सिंह, डॉ. पी आर मानकर, डॉ. वैशाली लाल, डॉ. कंचन ठाकुर, डॉ. हर्षा चचाने, डॉ. आर बी शाह, डॉ. श्रुति गोखले, डॉ. संगीता अहिरवार, डॉ. रागिनी सिकरवार, डॉ. रामबाबू मेहर, प्रेमकांत कटंगकार, दुर्गेश तेली, कु. काजल बाथरे, डॉ. रफीक अली, डॉ. कीर्ति दीक्षित, डॉ. घनश्याम डेहरिया, कुमारी पूजा गोस्वामी, डॉ. रीना मालवीय, डॉ. नारायण सिंह उपरेलिया, धीरज खातरकर, श्रीमती प्रीति ठाकुर, कुमारी श्वेता वर्मा, श्रीमती अंकिता तिवारी, देवेंद्र सैनी, शुभम भद्रे महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रही।

