
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम जितेन्द्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कराने के नाम पर हुई वित्तीय धोखाधड़ी का खुलासा किया गया है। दिनांक 17/05/2025 को फरियादी मोहित सिंह राजपूत पिता सुरेन्द्र सिंह राजपूत निवासी मंगलमय परिसर, मालाखेड़ी, नर्मदापुरम द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 17/04/2023 को आरसीसी मॉल में फरियादी की मुलाकात अपचारी एवं उसकी माँ कसीदा बानो से हुई थी। उक्त दोनों द्वारा अपनी Profit Bulls नामक फर्म के माध्यम से शेयर मार्केट में राशि निवेश कर प्रति माह 15% प्रॉफिट देने का प्रलोभन दिया गया था। उनकी बातों में आकर फरियादी द्वारा अपचारी एवं उसकी माँ को PhonePe, बैंक चेक, NEFT, RTGS एवं नगद के माध्यम से कुल ₹32,37,000/- की राशि दी गई थी। प्रारंभिक कुछ माह तक प्रॉफिट दिया गया, उसके बाद भुगतान बंद कर दोनों नर्मदापुरम से फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम में अपराध क्रमांक 379/2025, धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान दिनांक 26/11/25 को अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया एवं उसकी माँ कसीदा बानो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं तथा साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। मामले की आरोपिया को माननीय न्यायालय के आदेश से जेल दाखिल कराया गया बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया। उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका निरीक्षक कंचन सिंह थाना प्रभारी, कोतवाली नर्मदापुरम, उनि. अनुज बघेल, प्र. आर. रितेश यदुवंशी, आर. पंकज यादव, आर. रवि कुशवाह, आर. प्रतीक्षा रघुवंशी, आर. हरीश डिगरसे की रही।

