
सिवनी मालवा / “एक पेड़, एक ज़िंदगी” के अंतर्गत सिवनी मालवा के राजा तिवारी ने मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर स्थित निवास पर पहुंचकर पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य लोगों में पौधरोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सामूहिक जिम्मेदारी को प्रोत्साहित करना है। एक निजी संस्थान द्वारा इस पहल के तहत पाठकों को बीज एवं पौधे वितरित किए जा रहे हैं, साथ ही नागरिकों को पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। पौधा भेंट स्वीकार करते हुए कैलाश विजय वर्गीय ने वृक्षों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि जलवायु संतुलन और स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण आवश्यक है। उन्होंने पौधा लगाने का संकल्प लेते हुए जनता से भी एक-एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की। यह पहल न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण को मजबूती देती है, बल्कि समाज में हरित चेतना और भविष्य की पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी प्रसारित करती है।

