

नर्मदापुरम / नर्मदापुरम की सड़कों पर भी दिखा जनआक्रोश हाथों में पोस्टर बैनर लिए सैकड़ो लोग रामजी बाबा समाधि स्थल से पैदल मार्च करते हुए एसपी ऑफिस पहुंचे एवं ज्ञापन दिया और आरोपी को फांसी देने कि मांग की। रायसेन में 6 वर्ष की मासूम को नोचने वाला दरिंदा 4 दिन से फरार है, लगातार असफल हो रही, पुलिस कार्रवाई से लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। जिससे चक्का जाम धरना प्रदर्शन जैसी स्थिति बन रही है। 6 साल की मासूम के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी सलमान खान की अब तक गिरफ्तारी न होने से आसपास आक्रोश बढ़ता जा रहा है, आज नर्मदापुरम में भी सर्व हिंदू समाज के बैनर तले सैकड़ो लोगों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने समय सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

