

नर्मदापुरम / संविधान दिवस पर वुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस जनों द्वारा पुराने बस स्टैंड के पास बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने बाबा साहब को याद करते हुए उनके द्वारा निर्मित संविधान पर प्रकाश डाला। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कपिल फोजदार, नर्मदापुरम नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, नर्मदापुरम नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अनोखी लाल राजोरिया, अजय सैनी, कुलदीप राठौर, अशोक अहीरवाल, कमलेश बाथरे, फैजान उलहक, गुलाम हैदर, अनिल वस्तरवार, शेख रमजान, अनिल रैकवार सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

