नर्मदापुरम / सोहागपुर विधायक विजय पाल सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को मंत्रालय में सौजन्य भेंट कर सोहागपुर विधानसभा के क्षेत्रीय विषयो एवं विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की। विधायक श्री ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

