
नर्मदापुरम / मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ पुलिस कर्मचारियो का एक प्रशिक्षण सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमें जिले के 50 पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया । इस प्रशिक्षण सेमिनार में साइबर पुलिस पोर्टल, सीईआईआर पोर्टल, समन्वय पोर्टल तथा ऑनलाइन 1930 हेल्पलाइन पर होल्ड राशि के वापस कराने की प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई तथा सभी पोर्टल के संबंध में प्रशिक्षित किया गया ताकि साइबर फ्रॉड की शिकायत, साइबर अपराध से संबंधित मामले तथा विभिन्न पोर्टल का कैसे उपयोग करना है इत्यादि के बारे में बताया गया। पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मचारियों से सभी पोर्टलों के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुये प्रतिदिन पोर्टल लॉंगिन कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये । जिला साइबर टीम द्वारा साइबर अपराधियों द्वारा आमजन को झांसे में लेकर बैंक खातों से धन ट्रांसफर कर फर्जी ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कराने तथा होल्ड मनी फ्रॉड की धनराशि को फ्रीज करवाने की वैधानिक प्रक्रिया पर भी मार्गदर्शन दिया गया । कर्मचारियों को बताया गया कि:-
जिस बैंक खाते/वॉलेट में होल्ड मनी की ट्रांजैक्शन हुई हो, उसकी सूचना न्यायालय में प्रस्तुत की जाए।
पीड़ित से धन वापसी हेतु आवेदन पत्र प्राप्त कर न्यायालय के आदेश अनुसार खातों को होल्ड राशि वापस करने की मानक प्रक्रिया अपनाई जाए । प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रधान आरक्षक सुशील साल्वे तथा साइबर टीम के सदस्य उपस्थित रहे ।

