


इटारसी / जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के नेतृत्व में नर्मदापुरम जिले में कांग्रेसजनों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कांग्रेसजन अपने काम के प्रति गंभीर नजर आ रहे हैं। वर्तमान में चल रहे S.I.R मतदाता पूनरीक्षण कार्य को लेकर जिले में कांग्रेसजन सक्रिय नजर आ रहे हैं। नर्मदापुरम जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के मार्गदर्शन में जगह-जगह गांव, शहर, बुथ स्तर पर कांग्रेस द्वारा मतदाताओं के सहयोग के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं एवं घर-घर जाकर उनके फार्म भरे जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज 25 नवंबर दिन मंगलवार को न्यू यार्ड क्षेत्र में मतदाताओं के सहयोग हेतु एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में मतदाताओं ने आकर कांग्रेस जनों से अपने फार्म भरवाये। इस प्रकार जिले में सम्मानित कांग्रेसजन द्वारा B.L.O की सहायता कर मतदाताओं का फॉर्म भरने में सहयोग कर रहे हैं। न्यू यार्ड के शिविर में इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन झलिया, पूर्व सरपंच राकेश चंदेले, अधिवक्ता उच्च न्यायालय मुकेश यादव, शिरीन पहलाद आठनेरे, कपिल यादव, हितेश ओनकर, विक्की मसीह, चंद्रकांत बहारे अनिल वस्तरवार अनिल रैकवार, विक्की तिवारी आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे, यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

