नर्मदापुरम /मार्गशीष माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है, इसे श्री पंचमीभी कहते हैं, विवाह पंचमी प्रभु श्री राम और माता सीता के विवाह को समर्पित है। इसी उपलक्ष में सेठानी घाट स्थित श्री राम जानकी मन्दिर में विवाह पंचमी का उत्सव बड़ी ही हर्षोल्लास से बनाया गया। प्रभु श्रीराम के विवाह का प्रसंग प्रस्तुत किया गया एवं विवाह की बधाइयां गाई गई, प्रभु श्रीराम एवं माता जानकी का मनमोहक शृंगार किया गया एवं आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया।

