नर्मदापुरम / गौहरगंज में 6 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी की सूचना पुलिस प्रसाशन तक पहुचाने वाले व्यक्ति को इटारसी निवासी आरिफ खान चिश्ती, मौला अली फॉउंडेशन की तरफ से दस हज़ार रुपये की नगद राशि प्रदान करेंगे। खान ने बताया कि यह एक बहुत ही निंदनीय घटना अमानवीय है, मैं आग्रह करूँगा कि मुस्लिम समुदाय के उलमा ऐ किराम से ऐसे आरोपियों को किसी भी प्रकार की शरण न दे और ऐसे व्यक्तियों की नमाज़ ऐ जनाज़ा और कब्रिस्तान में जगह न दी जाये। बता दें कि कुछ माह श्री चिस्ती ने किडनी की बीमारी से जूझ रहे महाराज प्रेमानंद जी को भी एक पत्र लिखकर अपनी एक किडनी दान में देने का आग्रह किया था। साथ ही जब श्री चिश्ती को पता लगता है कि किसी को ब्लड की जरूरत है तो उन्होंने अपना कई बार ब्लड भी डोनेट किया है।

