
नर्मदापुरम / मंगलवार को गौहरगंज में 6 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म में विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। हिंदू समाज से मिहिर श्रीवास्तव ने बताया है कि हमने मांग की है कि सलमान को कड़ी से कड़ी सजा और परिवार को न्याय मिले, जिससे कोई भी समाज की बेटी के साथ ऐसा कृत्य करने से सोचे। हिंदू समिति से आशीष गुप्ता, आदित्य सेठा, डॉ. मयंक तोमर, पुणेश शर्मा, छत्रपाल ठाकुर, जितेंद्र मौर्य, ऋतिक राजपूत, अनिल कीर, रजत यादव, दीपक साहू, महेश, वैभव वर्मा, मुकेश सरयाम, पीयूष स्वामी, आदि मौजूद रहें।

